Monday, February 25, 2008
डिस्टलरी की बदबू मे डूबता रायपुर शहर
रात का इंतजार किये बिना डिस्टलरी ने रात दस बजे ही बदबू फैलाना शुरु कर दिया है। यह बदबू पूरे शहर मे फैल रही है। अभी आम लोग रात का खाना खा रहे है। लोग इसे सेप्टिंक टैंक की बदबू की संज्ञा देते है। आप ही सोचिये खाते वक्त ऐसी बदबू से उन पर क्या गुजर रही होगी। ये किसके भारत देश मे जी रहे है हम? क्या चंद मुठ्ठीभर लोगो और राजनेताओ के लिये आम लोग इस तरह के प्रदूषण को सहते रहे? मैने तो अपने कोटे की बददुआ फिर से इन्हे दे दी है। आप भी रायपुर के लोगो के लिये प्रार्थना करे और हो सके तो जिम्मेदार लोगो को बददुआए दे।
Labels:
Air Pollution,
Chhattisgarh,
Environment,
Pollution,
Raipur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

2 comments:
थोक के भाव में बद्दुआएं इन्हें हमारी भी
सहने और बद्दुआएं देने के अतिरिक्त हम चंद लोग और क्या कर सकते हैं, चुनाव आने पर मंत्री लोगों को दिखावे के लिये चिमनी से उठता धुंआ दिखता है पर यह बदबु नहीं दिखती, यह तो महसूस करने की चीज है, महसूस तो हम आप और जनता करती है । सत्ता तो 'सुख से सोई है नर्म रजाई में '।
Post a Comment